फिल्म मेकर्स करण जौहर और जोया की 'घोस्ट स्टोरीज' न्यू ईयर पर होगी रिलीज, ट्विटर पर वीडियो जारी कर की घोषणा
फिल्मकार करण जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप चाहते हैं कि लोग अपने नए साल की शुरुआत खौफ के साथ करें और ऐसा इसलिए क्योंकि 'घोस्ट स्टोरीज' नेटफ्लिक्स पर 1 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है. ये सभी बारी-बारी से फिल्म के बारे में बताते रहे. फिल्म में अविनाश तिवारी, गुलशन देवैया, जाह्न्वी कपूर, कुशा कपिला, मृणाल ठाकुर जैसे कई अहम किरदारों में हैं.