उत्तर प्रदेश: अयोध्या फैसले के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के मंत्री करेंगे उनका स्वागत
सर्वोच्च न्यायालय से अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद पहली बार भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह राजधानी लखनऊ आ रहे हैं. यहां पर वह पुलिस साइंस कांग्रेस में भाग लेंगे. सूत्रों के अनुसार, शाह शाम को यहां अमौसी हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे. जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सीएम आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री उनका स्वागत करेंगे.