महाराष्ट्र : CM उद्धव ठाकरे ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का संभाला कार्यभार, बी.आर.आंबेकर और छत्रपति शिवाजी महाराज को अर्पित की पुष्पांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार अपराह्न् यहां मंत्रालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया. राज्य सरकार के मुख्यालय पहुंचे ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि, परिवार के कुछ सदस्यों, बेटे आदित्य और अन्य लोगों ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस स्मारक को संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में अपना जीवन कुर्बान करने वालों की याद में बनाया गया है.