देश

राजस्थान: नागौर में पिता ने की 3 बच्चों की फांसी पर लटका कर उनकी हत्या, मामला दर्ज

राजस्थान के नागौर में पिता ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटका कर उनकी हत्या कर दी. घटना के वक्त बच्चों की मां घर से बाहर काम पर गई हुई थी. इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी. यह घटना शुक्रवार शाम की है. नाथूराम बंजारा शराबी है, और उसने अपने तीन बच्चों सीमा मनीषा और विशाल को अपने घर में ही फांसी पर लटका कर मार डाला और वहां से फरार हो गया.

राजस्थान: नागौर में पिता ने की 3 बच्चों की फांसी पर लटका कर उनकी हत्या, मामला दर्ज
हादसा/एक्सीडेंट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर में पिता ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटका कर उनकी हत्या कर दी. घटना के वक्त बच्चों की मां घर से बाहर काम पर गई हुई थी. इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी. यह घटना शुक्रवार शाम की है. स्टेशन हाउस ऑफिसर (Station House Officer) मुकुट बिहारी के अनुसार, "नाथूराम बंजारा शराबी है, और उसने अपने तीन बच्चों सीमा (7), मनीषा (5) और विशाल (3) को अपने घर में ही फांसी पर लटका कर मार डाला और वहां से फरार हो गया."

घटना के बारे में तब पता चला जब बच्चों की मां चुका देवी शाम को घर लौटी और अपने बच्चों को उसने फंदे से लटकता हुआ पाया. मां की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामला दर्ज कर लिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में गृह क्लेश के कारण पिता ने की 2 बेटियों की हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

पड़ोसियों ने बताया कि चुका देवी ने अपने पति को घर का राशन और बच्चों के लिए खाना लाने के लिए 600 रुपये दिए थे. घर आने के बाद अपने तीन दुपट्टों से बच्चों को लटकता पाकर वह सदमे में है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है. एसएचओ ने कहा, "नाथूराम के पकड़े जाने के बाद ही हम इस जघन्य अपराध के पीछे की वजहों को जान पाएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).