फिल्म 'होटल मुंबई' को लेकर अनुपम खेर ने दिया बयान, कहा- 26/11 की याद आज भी मुझे कंपा देती है
अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 'होटल मुंबई' हाल ही में रिलीज हुई है. यह फिल्म साल 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 के भयावह आतंकी हमलों पर आधारित है. इस पर अनुपम खेर का कहना है कि इस तरह की एक परियोजना का हिस्सा बनना उनके लिए आसान नहीं रहा. फिल्म में अनुपम ताज होटल के हेड शेफ हेमंत ओबेरॉय के किरदार में हैं.
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अभिनीत फिल्म 'होटल मुंबई' (Hotel Mumbai) हाल ही में रिलीज हुई है. यह फिल्म साल 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 के भयावह आतंकी हमलों पर आधारित है. इस पर अनुपम खेर का कहना है कि इस तरह की एक परियोजना का हिस्सा बनना उनके लिए आसान नहीं रहा. फिल्म में अनुपम ताज होटल के हेड शेफ हेमंत ओबेरॉय (Hemant Oberoi) के किरदार में हैं जिन्होंने उस रात ताज होटल में आतंकी हमलों के दौरान कई लोगों की जान बचाई.
खेर ने इस बारे में कहा यह किरदार मेरे लिए बेहद मुश्किल और एक ही साथ मेरे दिल के बेहद करीब रहा है. मेरे लिए एक ऐसे इंसान के किरदार को निभाने का अनुभव बेहद गहन रहा जिन्होंने दूसरों की सुरक्षा के लिए अपने डर पर विजय प्राप्त की.
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘होटल मुंबई’ में हुआ है अजमल कसाब के कबूलनामे का इस्तेमाल
इस बात को समझना कि उस दिन होटल के अंदर क्या चल रहा था, आज भी मेरी रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा कर देती है. एंथनी मारस द्वारा निर्देशित 'होटल मुंबई' पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई है जिसमें देव पटेल अहम किरदार निभा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

