शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट, 100 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में आई नरमी
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंकों से ज्यादा फिसला, वहीं निफ्टी में भी 35 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था. सुबह 9.18 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 91.71 अंकों यानी 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 41,038.46 पर कारोबार कर रहा था.
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंकों से ज्यादा फिसला, वहीं निफ्टी में भी 35 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था. सुबह 9.18 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 91.71 अंकों यानी 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 41,038.46 पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के शेयर में आई तेजी, BSE का सेंसेक्स 260 अंको से हुआ मजबूत
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) यानी एनएसई के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.50 अंकों यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 12,115.65 पर बना हुआ था. इससे पहले कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला और 41,143.22 तक उछला.
यह भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के शेयर में आई तेजी, BSE का सेंसेक्स 260 अंको से हुआ मजबूत
लेकिन बाद में मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स फिसलकर 41,009.66 पर आ गया. निफ्टी पिछले सत्र से महज 4.95 अंकों की नरमी के साथ 12,146.20 पर खुलने के बाद 12,147.40 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 12,112.15 तक आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

