बिजनेस

Top Textile Stock Picks: Jefferies की बड़ी रिपोर्ट! टेक्सटाइल सेक्टर में आ सकती है जोरदार तेजी, जानें किन स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव

दोनों कंपनियों को लेकर बाजार के एनालिस्ट्स का रुख भी सकारात्मक बना हुआ है. Welspun Living को कवर करने वाले सभी 13 एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग दी है. वहीं Raymond Lifestyle को कवर करने वाले सभी 4 एनालिस्ट्स ने भी इसे खरीदने की सलाह दी है. इससे संकेत मिलता है कि टेक्सटाइल सेक्टर में आने वाले समय में निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है.

Top Textile Stock Picks: Jefferies की बड़ी रिपोर्ट! टेक्सटाइल सेक्टर में आ सकती है जोरदार तेजी, जानें किन स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

Top Textile Stock Picks: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार, 9 सितंबर को टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में हलचल देखने को मिली. Welspun Living Ltd. के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए, जबकि Raymond Lifestyle Ltd. के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई. यह उतार-चढ़ाव ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies द्वारा दोनों कंपनियों पर कवरेज शुरू किए जाने के बाद देखने को मिला. ब्रोकरेज ने दोनों स्टॉक्स पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए बेहतर भविष्य की संभावना जताई है. यह भी पढ़ें: Penny Stocks: इन 10 पेनी स्टॉक्स ने एक साल में निवेशकों को दिया छप्पर फाड़ रिटर्न, कीमत 20 रुपये से भी था कम

Jefferies ने दोनों कंपनियों को दी 'Buy' रेटिंग

Jefferies ने Welspun Living पर 'Buy' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू करते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹260 प्रति शेयर रखा है. वहीं, Raymond Lifestyle को भी 'Buy' रेटिंग दी गई है और इसका टारगेट प्राइस ₹900 प्रति शेयर तय किया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तरों से दोनों शेयरों में आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

टेक्सटाइल सेक्टर पर क्यों बुलिश है Jefferies?

Jefferies के अनुसार, भारत का टेक्सटाइल सेक्टर अब एक लंबे ग्रोथ साइकिल में प्रवेश कर रहा है. इसकी प्रमुख वजह China+1 रणनीति है, जिसके तहत वैश्विक कंपनियां केवल चीन पर निर्भर रहने के बजाय भारत जैसे देशों से भी सप्लाई बढ़ा रही हैं. इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम और यूरोपियन यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) से भारतीय निर्यातकों को टैरिफ के मोर्चे पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने की उम्मीद है.

Welspun Living पर क्यों है भरोसा?

Jefferies का मानना है कि होम टेक्सटाइल एक्सपोर्ट मार्केट में मजबूत स्थिति के कारण Welspun Living इस सेक्टर का प्रमुख दावेदार बन सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू FY26 से FY29 के दौरान करीब 14% की वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ सकता है.

इसके साथ ही मार्जिन में सुधार की वजह से EBITDA में सालाना 38% और नेट प्रॉफिट (PAT) में 71% की वार्षिक वृद्धि का अनुमान लगाया गया है. Jefferies को यह भी उम्मीद है कि कंपनी का ROCE 13 प्रतिशत अंक बढ़कर 19% तक पहुंच सकता है.

Raymond Lifestyle को लेकर क्या है राय?

Jefferies के मुताबिक Raymond Lifestyle निवेशकों के लिए आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड अवसर पेश कर रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि ब्रांडेड टेक्सटाइल कारोबार में कंपनी की मजबूत पकड़ और अपैरल बिजनेस में संभावित रिकवरी इसके प्रदर्शन को बेहतर बना सकती है.

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के दौरान कंपनी का EPS (प्रति शेयर आय) करीब 23% की वार्षिक दर से बढ़ सकता है. साथ ही, कंपनी का शेयर फिलहाल करीब 6 गुना वन-ईयर फॉरवर्ड EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है, जिसे Jefferies आकर्षक वैल्यूएशन मानता है. यानी कंपनी अपने संभावित प्रदर्शन के मुकाबले अपेक्षाकृत सस्ते स्तर पर उपलब्ध है.

एनालिस्ट्स भी दिखा रहे हैं भरोसा

दोनों कंपनियों को लेकर बाजार के एनालिस्ट्स का रुख भी सकारात्मक बना हुआ है. Welspun Living को कवर करने वाले सभी 13 एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग दी है. वहीं Raymond Lifestyle को कवर करने वाले सभी 4 एनालिस्ट्स ने भी इसे खरीदने की सलाह दी है. इससे संकेत मिलता है कि टेक्सटाइल सेक्टर में आने वाले समय में निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2026 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).