देश

बंगाल उपचुनाव में मतगणना जारी, तृणमूल-बीजेपी-कांग्रेस एक-एक सीट से आगे

पश्चिम बंगाल में विधानसबा उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना का प्रथम चक्र पूरा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कालियागंज, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस करीमपुर और कांग्रेस खड़गपुर सदर में आगे चल रही है. उपचुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को हुए थे. कालियागंज में बीजेपी उम्मीदवार कमल चंद्र सरकार अपने टीएमसी प्रतिद्वंद्वी से 1,600 मतों से आगे चल रहे हैं

बंगाल उपचुनाव में मतगणना जारी, तृणमूल-बीजेपी-कांग्रेस एक-एक सीट से आगे
बीजेपी और टीएमसी (Photo Credits: IANS)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसबा उपचुनाव की गुरुवार को जारी का प्रथम चक्र पूरा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) कालियागंज, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) करीमपुर और कांग्रेस खड़गपुर सदर में आगे चल रही है. उपचुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को हुए थे. कालियागंज में बीजेपी उम्मीदवार कमल चंद्र सरकार अपने टीएमसी प्रतिद्वंद्वी से 1,600 मतों से आगे चल रहे हैं. खड़गपुर सदर में कांग्रेस उम्मीदवार चितरंजन मंडल 980 मतों से आगे चल रहे हैं.

करीमपुर में टीएमसी उम्मीदवार बिमलेंदु सिन्हा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से लगभग 4,000 मतों से आगे चल रहे हैं. वाम मोर्चा और कांग्रेस ने यह चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा है. इस तरह खड़गपुर और कालियागंज में कांग्रेस और करीमपुर में वाम मोर्चा की प्रमुख पार्टी माकपा ने उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रॉय के निधन के कारण कालियागंज सीट पर उपचुनाव कराने पड़े.

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चुनाव प्रचार के दौरान रोजगार और व्यापार बने मुख्य मुद्दे

वहीं खड़गपुर सदर के बीजेपी विधायक दिलीप घोष के इसी साल मेदिनीपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के कारण यहां चुनाव कराए गए. इसी तरह नादिया जिले में करीमपुर विधानसभा सीट से टीएमसी विधायक महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव जीतने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा है. आम चुनाव में खड़गपुर सदर और कालियागंज में बीजेपी और करीमपुर में टीएमसी आगे थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).