बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, कहा- जल्द शादी करेंगी आलिया भट्ट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गलती से अपनी दोस्त व अभिनेत्री आलिया भट्ट के जल्द शादी करने का खुलासा कर दिया. हालांकि बाद में एहसास होने पर 'पद्मावत' स्टार ने कहा कि वह मजाक कर रही थी. न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया तब हुआ, जब आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, विजय देवेरकोंडा और आयुष्मान खुराना हालिया फिल्मों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे.

दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, कहा- जल्द शादी करेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने गलती से अपनी दोस्त व अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के जल्द शादी करने का खुलासा कर दिया. हालांकि बाद में एहसास होने पर 'पद्मावत' स्टार ने कहा कि वह मजाक कर रही थी. न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया तब हुआ, जब आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, विजय देवेरकोंडा और आयुष्मान खुराना हालिया फिल्मों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे.

फिल्मी साथियों के साथ साक्षात्कार के दौरान जब देवेरकोंडा से पूछा गया कि वह भारतीय सिनेमा के किन सितारों से सलाह लेना चाहेंगे. इस प्रश्न का दवाब देते हुए विजय ने ये भी कहा, "बिना शर्म किए मैं कह सकता हूं कि यहां टेबल पर बैठे कुछ लोग मेरे क्रश थे. इनमें से कुछ से मैं प्यार करने लगा था. जैसे कि ये दोनों (दीपिका और आलिया) लेकिन इनकी (दीपिका) शादी हो गई."

यह भी पढ़ें: Ranveer-Deepika Marriage Anniversary: तिरूपति के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, रॉयल लुक ने जीता फैंस का दिल, See Pics

 

View this post on Instagram

 

☀️

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

इस पर दीपिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ये (आलिया) भी जल्द शादी करने जा रही है." इस पर आलिया ने फुसफुसाते हुए दीपिका से कहा, "माफ कीजिए, आप ये ऐलान क्यों कर रही हैं?" इस पर दीपिका ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बस मजाक में कहा, और यह कहकर वह हंस पड़ीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).