बॉलीवुड

COMMANDO 3: कमांडो 3 के मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म के 5 मिनट का क्लिप किया रिलीज

फिल्म 'कमांडो 3' के निर्माताओं ने फिल्म से विद्युत जामवाल के परिचयात्मक दृश्य को जारी कर दिया है और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का कहना है कि यह एक साहसिक कदम और एक बड़ा जुआ है. निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म से विद्युत के पांच मिनट लंबे परिचयात्मक वीडियो का अनावरण किया.

COMMANDO 3: कमांडो 3 के मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म के 5 मिनट का क्लिप किया रिलीज
विद्युत जामवाल (Photo Credits: IANS)

फिल्म 'कमांडो 3' (Commando 3) के निर्माताओं ने फिल्म से विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के परिचयात्मक दृश्य को जारी कर दिया है और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का कहना है कि यह एक साहसिक कदम और एक बड़ा जुआ है. निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म से विद्युत के पांच मिनट लंबे परिचयात्मक वीडियो का अनावरण किया. यह भी पढ़ें: विद्युत जामवाल की फिल्म ‘जंगली’ को ‘द जैकी चेन इंटरनेशनल फिल्म वीक’ में मिले दो एक्शन अवॉर्ड

शाह ने कहा, "नवाचार आजकल दर्शकों तक पहुंचने की कुंजी है. हमने फिल्म के पांच मिनट लंबे क्लिप को जारी करने के साहसिक कदम को उठाने का फैसल लिया." उन्होंने आगे कहा, "यह एक जुआ है, लेकिन हमें यकीन है कि इस क्लिप को देखने के बाद दर्शक फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे."

यह भी पढ़ें: विद्युत् जामवाल अब एक्शन ही नहीं बल्कि अपने दमदार डायलॉग से भी जीतेंगे सबका दिल, दमदार है कमांडो 3 का ट्रेलर

प्रीक्वेल में अपने प्यार के लिए हीरो की लड़ाई, सीक्वेल में भारत में काले धन के रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए उसकी तलाश और अब आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह तीसरी फिल्म देश को एकजुट कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के बारे में है. इस थ्रिलर में अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवैया भी हैं. यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).