उत्तर प्रदेश में हत्यारों के हौसले बुलंद, 24 घंटों के अंदर 13 लोगों का मर्डर
उत्तर प्रदेश में रविवार को 24 घंटों के अंदर 13 लोगों की हत्याएं हुईं. ये हत्याएं प्रयागराज, ललितपुर, हरदोई, बाराबंकी, आगरा, कासगंज और मैनपुरी में हुईं. रविवार तड़के प्रयागराज में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई और इसके बाद बाराबंकी जिला में एक पुलिस स्टेशन के पास ही दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.