Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Chennai Weather Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Will MS Dhoni Play In CSK vs LSG IPL 2026 Match: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से क्या आया बड़ा अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पिछले मुकाबले में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी और घरेलू मैदान पर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स भी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (CSK vs LSG Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन टीम को मजबूती दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां की सतह धीमी रहती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत होती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है. बल्लेबाजों को यहां टिककर खेलने की जरूरत होती है और सेट होने के बाद ही बड़े शॉट खेलना आसान होता है. आईपीएल में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है.
चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 10 मई को चेन्नई में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है. बारिश होने की 55 प्रतिशत संभावना जताई गई है और पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 402 रन बनाए हैं. वहीं अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 367 रन बनाए हैं, जबकि प्रिंस यादव ने पिछले 10 मैचों में 16 विकेट झटके हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के this मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY