जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विशाल भारद्वाज समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में किया प्रदर्शन
सोमवार शाम को मुंबई के कार्टर रोड प्रोमेनेड पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, जोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, ऋचा चड्ढा सहित कई सेलेब्स मौजूद रहें.