बिहार में हवाओं के कारण ठंड बढ़ी, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के साथ शीत लहर जारी
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में शनिवार को मौसम साफ है लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बिहार में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.