पीओके को लेकर आर्मी चीफ के बयान पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा-सेना प्रमुख बोलें कम, काम ज्यादा करें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने पर उनके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा और उन्हें सलाह देते हुए कहा, "वह बोलें कम और काम ज्यादा करें." चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, "नए सेना प्रमुख जी संसद ने पहले ही वर्ष 1994 में पीओके को लेकर सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर दिया था