पत्नी ने प्रेमी को सुपारी देकर कराई पति की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के एक बेहद उलझे हुए मामले को सुलझाने का दावा किया है. मामले का पर्दाफाश हुआ तो पत्नी ही पति की 'सुपारी-किलर' निकली. अपराध शाखा ने इस सिलसिले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के उपायुक्त राजेश देव ने शनिवार 11 जनवरी 2020 को आईएएनएस को बताया कि पति का कत्ल कराने के आरोप में गिरफ्तार पत्नी का नाम बिलकिस है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के एक बेहद उलझे हुए मामले को सुलझाने का दावा किया है. मामले का पर्दाफाश हुआ तो पत्नी ही पति की 'सुपारी-किलर' निकली. अपराध शाखा ने इस सिलसिले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के उपायुक्त राजेश देव ने शनिवार 11 जनवरी 2020 को आईएएनएस को बताया कि पति का कत्ल कराने के आरोप में गिरफ्तार पत्नी का नाम बिलकिस है. बिलकिस के पति का नाम दिलशाद था. बिलकिस के प्रेमी साबिर को भी क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है. साबिर पर आरोप है कि उसने एक लाख रुपये में बिलकिस के पति को ठिकाने लगवाया.
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद दिलशाद की पत्नी के कई साल से साबिर से अवैध संबंध थे. इससे परेशान होकर दिलशाद ने पत्नी के साथ रहना छोड़ दिया था. पत्नी बिलकिस और उसके प्रेमी साबिर से दूर होने के बाद भी दिलशाद उनके बीच में अक्सर रोड़ा बना रहता था. इससे परेशान होकर पत्नी बिलकिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी. अपराध शाखा के मुताबिक, 9 जनवरी को पुलिस टीमों ने दिल्ली के पंचकुईंयां निवासी साबिर अली को पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर दिलशाद की पत्नी बिलकिस को पकड़ा गया. जबकि हत्या में शामिल रोहित अभी फरार है. यह भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, लिपस्टिक के निशान से गई पकड़ी
इस पूरे मामले की तफ्तीश के दौरान खास बात और पुलिस को सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बनने वाली बात यह रही कि बिलकिस ने खुद ही 29 दिसंबर, 2019 को पति की गुमशुदगी की शिकायत नंद नगरी थाने में दर्ज करा रखी थी. इससे उस पर शक करना मुश्किल हो रहा था. मुखबिरों ने मगर इस मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद की. बाद में दिलशाद की हत्या में बिलकिस और उसके प्रेमी साबिर अली को ही दबोच लिया गया.
पुलिस ने बताया कि हत्या की इस वारदात के लिए बिलकिस, साबिर अली और फरार रोहित ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 का इलाका चुना. पति दिलशाद को ठिकाने लगवाने के लिए पत्नी बिलकिस ने प्रेमी साबिर अली को तैयार किया. साबिर ने दिलशाद को रास्ते से हटाने के लिए रोहित नामक कॉंट्रैक्ट किलर को एक लाख रुपये की सुपारी दे दी.
पुलिस के मुताबिक, बिलकिस ने पति को यह कहकर बुलाया कि वह शादी पंडाल में पान की दुकान लगवाने के सिलसिले में बातचीत करेगी. पत्नी पर विश्वास कर जब दिलशाद द्वारका सेक्टर 14 पहुंचा तो वहां रोहित ने उसकी हत्या कर दी. रोहित की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2020 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

