India Successfully Flight-Tests Advanced Agni Missile: भारत ने अपनी सामरिक ताकत को और मजबूत करते हुए 8 मई 2026 को ओडिशा तट के पास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से MIRV तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इस अत्याधुनिक मिसाइल का सफल फ्लाइट टेस्ट किया. मिसाइल ने कई पेलोड्स को सफलतापूर्वक अलग-अलग लक्ष्यों तक पहुंचाया, जो हिंद महासागर क्षेत्र में विस्तृत इलाके में मौजूद थे. देश को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 KM तक मार करने वाली मिसाइल Agni-5 का सफल परीक्षण
इस परीक्षण के साथ भारत ने यह साबित कर दिया कि वह एक ही मिसाइल से कई वारहेड्स को अलग-अलग लक्ष्यों पर एक साथ हमला करने में सक्षम है. MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक किसी भी देश की सामरिक क्षमता को कई गुना बढ़ा देती है. इस तकनीक के जरिए एक बैलिस्टिक मिसाइल अलग-अलग दिशाओं में कई परमाणु या पारंपरिक वारहेड ले जाकर विभिन्न लक्ष्यों को निशाना बना सकती है.
भारत ने ओडिशा तट पर अग्नि MIRV मिसाइल का परीक्षण किया:
Advanced Agni missile with MIRV (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) system was successfully tested from Dr. APJ Abdul Kalam Island, Odisha on 08th May 2026.
The missile was flight tested with Multiple payloads, targeted to different targets spatially distributed… pic.twitter.com/W7ufT7pwbt
— DRDO (@DRDO_India) May 9, 2026
DRDO के मुताबिक यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और सभी पेलोड्स ने तय लक्ष्यों को सटीकता के साथ भेदा. इस सफलता को भारत के स्वदेशी मिसाइल विकास कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास ऑपरेशनल MIRV क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल मौजूद है.
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस परीक्षण से भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत होगी. यह सफलता भारतीय रक्षा तकनीक और स्वदेशी सैन्य अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. DRDO ने 9 मई 2026 को इस सफल परीक्षण की आधिकारिक पुष्टि करते हुए इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की.













QuickLY