देश

Nag Missile Test Video: भारत के दुश्मन की खैर नहीं! स्वदेशी हल्के टैंक से 'नाग' मिसाइल का सफल परीक्षण, DRDO और L&T का कमाल

भारत के रक्षा संगठन DRDO ने स्वदेशी हल्के टैंक से 'नाग' एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. लार्सन एंड टुब्रो द्वारा निर्मित इस टैंक से दागी गई मिसाइल ने दूरी, सटीकता और 'टॉप अटैक' मोड के सभी मानकों को पूरा किया. यह सफलता रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' की एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे सेना की ताकत और बढ़ेगी.

Nag Missile Test Video: भारत के दुश्मन की खैर नहीं! स्वदेशी हल्के टैंक से 'नाग' मिसाइल का सफल परीक्षण, DRDO और L&T का कमाल
(Photo : X)

DRDO Successfully Test-Fires Nag Anti-Tank Missile: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी हल्के टैंक (Light Tank) से एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण किया है. यह टेस्ट इस बात का सबूत है कि अब भारत के हल्के टैंक भी दुश्मन के टैंकों को दूर से ही तबाह करने की क्षमता रखते हैं.

इस हल्के टैंक को DRDO ने डिज़ाइन और डेवलप किया है, जबकि इसे बनाने का काम लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी ने किया है. परीक्षण के दौरान, टैंक से नाग मिसाइल को दागा गया और उसने अपने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया.

मिसाइल ने तय दूरी पर मौजूद टारगेट पर एकदम सटीक निशाना लगाया. साथ ही, इसने 'टॉप अटैक मोड' में भी अपनी काबिलियत साबित की, जिसका मतलब है कि यह मिसाइल उड़कर ऊपर से दुश्मन के टैंक के सबसे कमज़ोर हिस्से पर हमला कर सकती है.

इस बड़ी सफलता पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पूरी टीम को बधाई दी है. यह उपलब्धि भारतीय सेना की ताकत को और बढ़ाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).