New Zealand ODI Stats In India: भारतीय सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें कीवी टीम के आकंड़ें
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Series: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानि 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी से आगामी दौरे में उत्साह बढ़ गया है. दर्शकों के लिए, यह श्रृंखला एक महत्वपूर्ण परिवर्तन चरण का प्रतीक है क्योंकि वे अनुभवी केन विलियमसन के बिना उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में गहराई बनाना चाहते हैं, जिन्हें इस कार्य के लिए आराम दिया गया है.

टीम इंडिया में सभी फॉरमेट में अलग-अलग कप्तान हैं. उम्मीद है कि शुभमन गिल वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि सूर्यकुमार यादव टी20ई कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे. यह श्रृंखला ईशान किशन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के लिए विश्व कप रोस्टर में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में भी काम करेगी.

न्यूजीलैंड ने इस दौरे के लिए एक नए नेतृत्व ढांचे का विकल्प चुना है, जिसमें माइकल ब्रेसवेल को एकदिवसीय कप्तान और मिशेल सेंटनर को टी20ई टीम का नेतृत्व नियुक्त किया गया है. ब्लैक कैप्स की टीम में डेवोन कॉनवे और डेरिल मिशेल जैसे स्थापित सितारों के साथ-साथ जेडेन लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क जैसी उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड

अब तक दोनों टीमें कुल 17 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 9 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की हैं. इस बीच 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं. अपने देश में खेलते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 7 सीरीज जीती है. दिलचस्प रूप से कीवी टीम ने 1988 में भारत में पहली बार सीरीज खेली थी और अब तक सीरीज नहीं जीती है.

भारतीय सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

टीम इंडिया का घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने अपने घर में न्यूजीलैंड से कुल 41 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 31 मैचों में जीत मिली है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को महज आठ मैचों में जीत नसीब हुई है. जबकि, दो मुकाबला रद्द हुआ है. भारत का घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत प्रतिशत 75 है, उधर, न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 19 है.

भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड की टीम साल 2017 से कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है. साल 2017 में यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इसमें न्यूजीलैंड ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी. उसके बाद से न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए तरस रही है. टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने सबसे अधिक स्कोर साल 1999 में 9 विकेट पर 349 रन बनाया था. यह मैच राजकोट में खेला गया था. भारत में न्यूजीलैंड का वनडे में सबसे कम स्कोर 79 रन है. साल 2016 में विशाखापट्टनम में यह मैच खेला गया था.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लर्कसन, डेवोन कॉनवे, जैफ फाउल्क्स, मिच हे, कााइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल रे और विल यंग.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.