क्रिकेट

WPL 2026 Schedule And Live Streaming Details: कब से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन? भारत में कहां देखें सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण, एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल्स

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा.

WPL 2026 Schedule And Live Streaming Details: कब से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन? भारत में कहां देखें सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण, एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल्स
डब्ल्यूपीएल 2026 नीलामी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Women's Premier League 2026 Schedule And Live Streaming Details: एक बार फिर टाटा महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है. लंबे इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज कल यानी 9 जनवरी से होने वाला है. इसके साथ ही फैंस के बीच उत्साह भी चरम पर है. डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में एक बार फिर देश-विदेश की स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगी. इस टूर्नामेंट का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है और इस बार भी रोमांच, बड़े मुकाबले और स्टार खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी. यहां डब्ल्यूपीएल 2026 से जुड़ी हर जानकारी फैंस को दी गई है. यह भी पढ़ें: How To Book WPL Match Tickets: इस दिन से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग मैचों की टिकट बुकिंग, यहां जानें फैंस किस तरह से खरीद सकते हैं ऑनलाइन टिकट

कब से होगा डब्ल्यूपीएल 2026 का आगाज

महिला प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन का आगाज कल यानी 9 जनवरी से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहते हैं, ऐसे में ओपनिंग मैच से ही सीजन के रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है.

अब तक कुछ ऐसा रहा है डब्ल्यूपीएल का सफर

महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है. वहीं, हर सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शानदार रही है और लगातार तीनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, हालांकि खिताब अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.

कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

डब्ल्यूपीएल 2026 के सभी मुकाबले फैंस घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

WPL 2026 – पूर्ण शेड्यूल (Fixtures with Timing & Venue)

मैच नं. तारीख समय (IST) मैच स्थान (वेन्यू)
1 9 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
2 10 जनवरी 2026 दोपहर 3:00 बजे यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
3 10 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
4 11 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
5 12 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे आरसीबी vs यूपी वॉरियर्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
6 13 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
7 14 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
8 15 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
9 16 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे आरसीबी vs गुजरात जायंट्स डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
10 17 जनवरी 2026 दोपहर 3:00 बजे यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
11 17 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
12 19 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे गुजरात जायंट्स vs आरसीबी बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
13 20 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
14 22 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
15 24 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
16 26 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे आरसीबी vs मुंबई इंडियंस बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
17 27 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
18 29 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे यूपी वॉरियर्स vs आरसीबी बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
19 30 जनवरी 2026 शाम 7:30 बजे गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
20 1 फरवरी 2026 शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
एलिमिनेटर 3 फरवरी 2026 शाम 7:30 बजे अंक तालिका 2 vs 3 बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
फाइनल 5 फरवरी 2026 शाम 7:30 बजे शीर्ष 2 टीमें बीसीए स्टेडियम, वडोदरा

महिला प्रीमियर लीग 2026 की टीमें:

मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

गुजरात जायंट्स

यूपी वॉरियर्ज.

मैच की टाइमिंग और फाइनल की तारीख

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2026 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).