Flipkart Big Saving Days Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल आज से शुरू हो गई है. इस सेल में Nothing और CMF by Nothing के कई स्मार्टफोन्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और वियरेबल्स पर भारी छूट दी जा रही है. यह सेल 15 मई तक चलेगी और इसमें ग्राहकों को 8,000 रुपये तक की छूट का फायदा मिलेगा. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
Nothing Phone 4a सीरीज हुई सस्ती
सेल में हाल ही में लॉन्च हुआ Nothing Phone 4a आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. वहीं 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. टॉप मॉडल 12GB RAM वेरिएंट को ग्राहक 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
वहीं प्रीमियम Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये कर दी गई है. यह कीमत 128GB वेरिएंट के लिए है. बैंक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. कुछ मॉडल्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध है.
Nothing के ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर
सेल में Nothing Headphone 1 की कीमत घटाकर 16,999 रुपये कर दी गई है. वहीं Nothing Ear Open को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Nothing Ear अब 7,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि बजट सेगमेंट वाले Nothing Ear a की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है. कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट्स पर यह अब तक की सबसे बड़ी छूट में से एक मानी जा रही है.
CMF Watch Pro 2 और Buds भी हुए सस्ते
CMF by Nothing के प्रोडक्ट्स पर भी सेल में शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं. CMF Watch Pro 2 अब सिर्फ 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. यह अपनी कैटेगरी की सबसे किफायती स्मार्टवॉच में से एक मानी जा रही है.
ऑडियो प्रोडक्ट्स में CMF Buds Pro 2 को 3,399 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं CMF Buds 2 की शुरुआती कीमत 2,299 रुपये रखी गई है. हाल ही में लॉन्च हुए CMF Headphone Pro को 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है.
बैंक ऑफर और अतिरिक्त फायदे
डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट कई बैंक ऑफर्स भी दे रहा है. चुनिंदा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेस की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी.
सेल में खासकर ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले Nothing डिवाइसेस की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि खरीदारी से पहले प्रोडक्ट पेज पर बैंक ऑफर और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि यह सेल 15 मई की रात तक ही चलेगी.













QuickLY