क्रिकेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 6 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है. राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 52nd Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 52वां मुकाबला आज यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 4 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 10 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने भी 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. गुजरात टाइटंस की टीम भी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 6 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है. राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2026 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).