बॉलीवुड

फिल्म 'अ सुटेबल बॉय' में तब्बू संग रोमांस पर बोले ईशान खट्टर, कहा- ये बेहद ही आसान था

मीरा नायर की फिल्म 'अ सुटेबल बॉय' में ईशान खट्टर तब्बू के साथ रोमांस फरमाते दिखाई देंगे. फिल्म में तब्बू के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस को उन्होंने सबके सामने लाया है.

फिल्म 'अ सुटेबल बॉय' में तब्बू संग रोमांस पर बोले ईशान खट्टर, कहा- ये बेहद ही आसान था
ईशान खट्टर और तब्बू (Image Credit: Instagram)

अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) का कहना है कि मीरा नायर (Mira Nair) की 'अ सुटेबल बॉय' (A Suitable Boy) की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री तब्बू (Tabu) के साथ रोमांस करना उनके लिए आसान रहा. इसकी वजह पूछे जाने पर ईशान ने कहा, "क्योंकि वह तब्बू हैं और उससे वास्तव में आपका काम आधा हो जाता है. मैंने पहले भी कहा है और मैंने इसे 'धड़क' के दौरान भी कहा था कि मेरे लिए पागल प्रेमी का किरदार निभाना काफी आसान है, क्योंकि वह काफी आर्कषक हैं और खास कर इस किरदार में वह काफी आर्कषक लग रही थीं. मैं लोगों द्वारा सईदा बाई का किरदार देखे जाने को लेकर काफी उत्साहित हूं."

अभिनेता ने तब्बू को एक निक नाम दिया है. वह है "टबास्को. तबस्सुम के लिए टबास्को. वह मिर्ची हैं." यह भी पढ़े: 'खाली पीली' के पहले पोस्टर में नजर आईं ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की लाजवाब केमिस्ट्री, देखें तस्वीर

वहीं उनसे पूछे जाने पर कि वह तब्बू को तोहफे में क्या देना पसंद करेंगे? ईशान ने कहा, "अपना दिल! मैं उन्हें तोहफे में देना पसंद करूंगा, साथ ही मैं उन्हें गालिब की कविताओं की एक किताब देना पसंद करूंगा."

इसके अलावा ईशान खट्टर का दम और अनन्या पांडेय संग निर्देशक मकबूल खान की फिल्म 'खाली पीली' में दिखाई देगा. दोनों बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे. 'खाली पीली' (Khaali Peeli) फिल्म का सेट मुंबई में बनाया गया है. इसमें एक लड़की और लड़के की एक रात हुई मुलाकात के बाद जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).