बॉलीवुड

'खाली पीली' के पहले पोस्टर में नजर आईं ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की लाजवाब केमिस्ट्री, देखें तस्वीर

ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय निर्देशक मकबूल खान के निर्देशन में युवाओं को ध्यान में रखकर बन रही फिल्म 'खाली पीली' में बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे. 'खाली पीली' फिल्म का सेट मुंबई में बनाया गया है. इसमें एक लड़की और लड़के की एक रात हुई मुलाकात के बाद जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. यह फिल्म 11 सितंबर से फ्लोर पर आएगी.

'खाली पीली' के पहले पोस्टर में नजर आईं ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की लाजवाब केमिस्ट्री, देखें तस्वीर
ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय (Photo Credits: IANS)

मुंबई : अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) निर्देशक मकबूल खान के निर्देशन में युवाओं को ध्यान में रखकर बन रही फिल्म 'खाली पीली' में बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे. 'खाली पीली' (Khaali Peeli) फिल्म का सेट मुंबई में बनाया गया है. इसमें एक लड़की और लड़के की एक रात हुई मुलाकात के बाद जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है.

खान ने कहा, "मैं इन युवा प्रतिभाओं के साथ इस फिल्म को शुरू करने के लिए बेचैन हूं." 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर 'जी स्टूडियोज' के साथ मिलकर 'खाली पीली' का निर्माण करेंगे.

ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ ने उठाया 200 किलोग्राम का वजन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, ईशान खट्टर ने कमेंट कर कहा- ‘सुपर ह्यूमन’

इसे लेकर जफर ने कहा, "'खाली पीली' की पटकथा पर मकबूल, हिमांशु और मैंने लगभग एक साल तक काम किया और जब हमें लगा कि यह पूरी तरह से तैयार है, तो हम इसे लेकर इन उत्साही युवा कलाकारों के पास गए." यह फिल्म 11 सितंबर से फ्लोर पर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).