16 जीबी रैम के साथ आ सकता है 'शाओमी ब्लैक शार्क3' 5जी
माना जा रहा है कि 'ब्लैक शार्क3' 5जी शाओमी की ब्लैक शार्क सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जो 16जीबी रैम के साथ मार्केट में आएगा. हालांकि, 5जी कनेक्टिविटी प्रदान करना ही इसका अकेला फ्यूचर प्रूफ फीचर नहीं होगा. जीएसएमएरिना की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, हैंडसेट पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 16 जीबी रैम का इस्तेमाल करेगा. कुछ कह सकते हैं कि यह अनावश्यक है, लेकिन अन्य पॉवर यूजर्स एक्सट्रा मेमोरी की सराहना करेंगे.