क्रिकेट

विराट कोहली ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ- बताया विश्व में सबसे कुशल गेंदबाज

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सभी प्रारूप में सबसे कुशल गेंदबाज बताया है

विराट कोहली ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ- बताया विश्व में सबसे कुशल गेंदबाज
विराट कोहली व जसप्रीत बुमराह (Photo Credits Getty)

मुंबई: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सभी प्रारूप में सबसे कुशल गेंदबाज बताया है.  कोहली ने कहा है कि बुमराह बल्लेबाजों के सिर और पसलियों को निशाना बनाने से नहीं डरते. भारत को मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलना है. मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, "मेरे लिहाज से बुमराह इस समय किसी भी प्रारूप में सबसे कुशल गेंदबाज हैं.  उनके खिलाफ खेलना, वह नेट्स में भी मैच जैसी ऊर्जा लाते हैं.  वह हमारे सिर और पसलियों को निशाना बनाने से नहीं चूकते.

बुमराह ने श्रीलंका सीरीज से चोट के बाद वापसी की है. कोहली ने कहा, "वह सम्पूर्ण गेंदबाज हैं और नेट्स में उनके खिलाफ खेलना हमेशा से अच्छा रहा है. मैं उनके सामने खेलने के लिए अपने आप को चुनौती देता हूं.  आप हर दिन नेट्स पर बुमराह पर बाउंड्रीज नहीं मार सकते. यह भी पढ़े: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते ही T20 में बन जांएगे सबसे कामयाब कप्तान

बुमराह ने नेट्स में अभ्यास करते हुए कोहली को आउट किया. इस पर कप्तान ने कहा, "बुमराह पिछले चार साल से टीम में हैं और ऐसा शायद दूसरी बार है जब मैं नेट्स में उनकी गेंद पर आउट हुआ हूं.  2018 में ऐडिलेड में हुए टेस्ट मैच से एक बार और ऐसा हुआ था। मैं इस बात से खुश हूं कि वे गेंद मेरे अभ्यास की आखिरी गेंद थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).