कौन होगा मध्यप्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष? अपने पसंदीदा नेताओं के लिए दिग्गज लगा रहे हैं जोर
प्रदेश इकाई के अध्यक्ष को लेकर जोर आजमाइश चल रही है. नए अध्यक्ष के नाम को लेकर दो धाराएं नजर आ रही हैं. पुराने दिग्गज नेताओं में दावेदारों की संख्या कम नहीं है. वर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा के नाम सामने आ रहे हैं.