टीवी

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में हिना खान की एंट्री से आया नया ट्विस्ट

बिग बॉस-11 की प्रतियोगी हिना खान मौजूदा सीजन में फिर से बिग बॉस के घर पर दिखाई देंगी. हिना की वापसी एक मजेदार टास्क कराने के लिए होगी. सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस-13' में हिना तीसरी बार विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी.

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में हिना खान की एंट्री से आया नया ट्विस्ट
(Photo Credits: Youtube)

बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की प्रतियोगी हिना खान (Hina Khan) मौजूदा सीजन में फिर से बिग बॉस के घर पर दिखाई देंगी. हिना की वापसी एक मजेदार टास्क कराने के लिए होगी. सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस-13' में हिना तीसरी बार विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी.

वह मौजूदा सत्र के शीर्ष-10 प्रतियोगियों के लिए एक मजेदार 'एलीट क्लब' (Elite Club) चुनौती को आयोजित कराने के लिए तैयार है. टास्क के हिस्से के रूप में हिना विभिन्न पहलुओं को देखते हुए यह तय करेंगी कि कौन सा प्रतियोगी 'एलीट क्लब' का हिस्सा बनने के लिए बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 75 Updates | 13 Jan 2020: Shehnaaz Gill ने Salman Khan से मांगी माफी

एक सूत्र ने कहा, "आज तक लोग हिना को बिग बॉस शो की सबसे मजबूत महिला प्रतियोगियों में से एक के रूप में याद करते हैं. उन्होंने अपने 'शेरखान' व्यक्तित्व के साथ वास्तव में यह साबित किया कि सीजन-11 में उनके जैसा कोई नहीं था."

सूत्र ने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं है जो 'एलीट क्लब' प्रणाली को उनसे बेहतर समझ सकता है. इसलिए हिना के आने से सभी रोमांचित भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).