देश

एजाज लकड़ावाला का बड़ा खुलासा, कहा- दाऊद इब्राहिम, अनीस और छोटा शकील को ISI ने नकली पासपोर्ट दिलाए

लकड़ावाला ने बताया कि आईएसआई ने दाऊद के अलावा अनीस और छोटा शकील को भी फर्जी पासपोर्ट दिलाया

एजाज लकड़ावाला का बड़ा खुलासा, कहा- दाऊद इब्राहिम, अनीस और छोटा शकील को ISI ने नकली पासपोर्ट दिलाए
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Photo Credits PTI)

मुंबई: डी-कंपनी के पूर्व सदस्य एजाज लकड़ावाला  (Ejaz Lakdawala) ने बुधवार को पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए.  मुंबई हमलों के मास्टर माइंट दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के पूर्व सहयोगी ने दाऊद के पाकिस्तान में दो पते भी बताए। लकड़ावाला ने बताया कि दाऊद का पाकिस्तान में पता है- 6ए, खायबान तंजीम फेज-पांच, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची. एजाज ने दाऊद का दूसरा पता भी बताया है. उसने कहा कि दाऊद का दूसरा घर डी-13, ब्लॉक चार, क्लिफ्टन, कराची है.

पूछताछ में उसने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने दाऊद को विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट दिलाने में भी मदद की है. यह भी पढ़े: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी एजाज लकड़ावाला पटना से गिरफ्तार

लकड़ावाला ने बताया कि आईएसआई ने दाऊद के अलावा अनीस और छोटा शकील को भी फर्जी पासपोर्ट दिलाया है. उसने बताया कि आईएसआई की पनाह में दाऊद के साथ-साथ अनीश और छोटा शकील भी हैं. एजाज ने जांचकर्ताओं से दाऊद के कराची में होने की संभावना सबसे अधिक जताई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).