पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिले अजय देवगन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की. इस दौरान अभिनेता ने कहा कि क्रिकेट और फिल्म भारतीय धर्म को एकजुट करती है.
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से मुलाकात की. इस दौरान अभिनेता ने कहा कि क्रिकेट और फिल्म भारतीय धर्म को एकजुट करती है. अजय ने गुरुवार की सुबह को ट्विटर पर अपनी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही एक तस्वीर साझा की.
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "क्रिकेट और फिल्में..हमारे देश के धर्म को एकजुट करती हैं." ये भी पढ़ें: अजय देवगन बने स्क्वाड्रन लीडर, फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ से सामने आया ये First Look
इस तस्वीर को अब तक 3 लाख 79 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. वहीं इसपर हजारों कमेंट्स भी हैं. 50 वर्षीय अभिनेता फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में वो महाराष्ट्र के शूरवीर योद्धा तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं.
फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, काजोल और शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

