दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के मेकर्स को कोर्ट का आदेश, देना होगा वकील को श्रेय
दिल्ली कोर्ट ने गुरुवार को 'छपाक' के निर्माताओं को फिल्म बनाने में वकील अपर्णा भट्ट द्वारा दिए गए योगदान के मद्देनजर फिल्म में श्रेय देने का आदेश दिया है. अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डॉ. पंकज शर्मा ने फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और फिल्म के निर्माताओं को क्रेडिट रोल में वकील का नाम देने का निर्देश दिया है.
दिल्ली कोर्ट ने गुरुवार को 'छपाक' (Chhapaak) के निर्माताओं को फिल्म बनाने में वकील अपर्णा भट्ट (Aparna Bhatt) द्वारा दिए गए योगदान के मद्देनजर फिल्म में श्रेय देने का आदेश दिया है. अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डॉ. पंकज शर्मा (Pankaj Sharma) ने फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और फिल्म के निर्माताओं को क्रेडिट रोल में वकील का नाम देने का निर्देश दिया है. ये भी [पढ़ें: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक
कोर्ट ने कहा, "यह आवश्यक है कि वास्तविक फुटेज और चित्र प्रदान करके वकील के योगदान को स्वीकार किया जाए."
इसके अलावा कोर्ट ने निर्माताओं से फिल्म की स्क्रीनिंग में यह पंक्ति भी जोड़ने के लिए कहा कि 'अपर्णा भट्ट महिलाओं के प्रति यौन और शारीरिक उत्पीड़न के मामलों से लड़ती रहती हैं.'
न्यायाधीश ने कहा, "स्क्रीन पर कही जाने वाली यह पंक्ति एक राइडर 'कोर्ट के आदेशानुसार' के साथ चलाई जा सकती है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

