ट्रेड यूनियनों की 8 जनवरी को हड़ताल, एमडीएमके और डीएमके का समर्थन
केंद्र सरकार की 'श्रम विरोधी नीतियों' के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा आठ जनवरी को बुलाई गई देश व्यापी हड़ताल को एमडीएमके और द्रमुक ने अपना समर्थन दिया है
चेन्नई: केंद्र सरकार की 'श्रम विरोधी नीतियों' के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा आठ जनवरी को बुलाई गई देश व्यापी हड़ताल को एमडीएमके और द्रमुक ने अपना समर्थन दिया है. यहां सोमवार को जारी एक बयान में एमडीएमके महासचिव वाइको ने कहा कि पार्टी ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया है. वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने एक बयान में कहा कि ट्रेड यूनियन द्वारा 14 मांगों के साथ आठ जनवरी को बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल को उनकी पार्टी का समर्थन है.
मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्टालिन ने कहा कि भाजपा की केद्र सरकार का फोकस श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें छीनने पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

