हिमाचल में कड़ाके की ठंड और बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में तेज शीतलहर जारी है. अधिकांश हिस्से शुक्रवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. मनाली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिमला जिले में खदराला में 15.2 सेंटीमीटर हिमपात हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक रहा, जबकि लाहौल और स्पीति जिले का केलांग शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा.