अबराम की इस कामयाबी को देख खुशी से झूम उठे शाहरुख खान, बताया अपना 'गोल्ड मेडल'
शाहरुख खान के बेटे अबराम ने रेस में सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीता. जिसे देखकर शाहरुख खुशी बेहद खुश हैं.
हर पिता के लिए उसके बच्चों की छोटी से छोटी अचीवमेंट भी एक बड़ी कामयाबी की तरह लगती हैं. ऐसा ही कुछ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ भी देखने को मिल रहा है. दरअसल शाहरुख के छोटे बेटे अबराम (Abram Khan) ने एक ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर अब शाहरुख खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं. दरअसल किंग खान के बेटे ने रेस में सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीता. इस सफलता को देख शाहरुख बेहद खुश हैं. इस बात की जानकरी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी. शाहरुख ने अबराम को अपना 'गोल्ड मेडल' कहकर बुलाया. इसके साथ ही अबराम की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया जिसमें वह अपने ब्रोंज और सिल्वर मेडल व प्रमाण पत्र के साथ नजर आ रहे हैं.
शाहरुख ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, "आज रेस के दिन मेरे बेटे 'गोल्ड मेडल' ने सिल्वर और ब्रोन्ज मेडल जीता है."
View this post on Instagram
Day at the Races...My little ‘Gold Medal’ with his Silver and Bronze wins at the races today!!
बॉलीवुड में काम की बात करें तो शाहरुख को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था जिसमें उन्होंने एक बौने का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

