DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 143 रनों का टारगेट, पथुम निसांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की जाए तो वह 15 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भारी रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई है. दिल्ली के पास केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान मिचेल स्टार्क के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार जीत की लय में नजर आ रही है. टीम के पास रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और सुनील नरेन जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान पथुम निसांका ने महज 29 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. पथुम निसांका के अलावा आशुतोष शर्मा ने 39 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कार्तिक त्यागी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के अलावा सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन और वैभव अरोड़ा ने विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 143 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 142/8, 20 ओवर (पथुम निसांका 50 रन, केएल राहुल 23 रन, नितीश राणा 8 रन, समीर रिज़वी 3 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन, अक्षर पटेल 11 रन, आशुतोष शर्मा 39 रन, विप्रज निगम नाबाद 3 रन, मिशेल स्टार्क 0 रन और लुंगी एनगिडी नाबाद 1 रन.)

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (कार्तिक त्यागी 2 विकेट, अनुकूल रॉय 2 विकेट, सुनील नारायण 1 विकेट, कैमरून ग्रीन 1 विकेट और वैभव अरोड़ा 1 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.