छत्तीसगढ़ में नक्सली भी हो रहे है हाईटेक, बुलेट प्रूफ जैकेट्स से भी लैस
छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके को नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता है, बीते साल नक्सली घटनाओं में आई कमी ने सुरक्षा बलों को राहत दी थी, मगर एक बार फिर नक्सली सिर उठाने लगे हैं. नक्सलियों के हाईटेक होने की बातें सामने आ रही है, उनके पास बुलेटप्रूफ जैकेट भी हैं, यह सूचना पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है.