देश

भूकंप के हल्के झटके असम, मेघालय और बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में किये गए महसूस 

असम, मेघालय और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में शुक्रवार को 2.9 से 3.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि 2.9 की तीव्रता का पहला झटका शुक्रवार सुबह 8.32 बजे दक्षिणी मेघालय स्थित चेरापूंजी और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में महसूस किया गया.

भूकंप के हल्के झटके असम, मेघालय और बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में किये गए महसूस 
भूकंप (Photo Credits: Pixabay)

गुवाहाटी/शिलांग. असम, मेघालय और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में शुक्रवार को 2.9 से 3.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि 2.9 की तीव्रता का पहला झटका शुक्रवार सुबह 8.32 बजे दक्षिणी मेघालय स्थित चेरापूंजी और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में महसूस किया गया.

उन्होंने कहा कि रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता का दूसरा झटका मेघालय की राजधानी शिलांग और असम के डिमा हसाओ जिले में शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे आया. यह भी पढ़े-Earthquake: दिल्ली-NCR सहित पुरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक हुए महसूस, देखें वीडियो

कुछ सेंकेड के लिए आए इन भूकंप का केंद्र जमीनी सतह से 10 से 15 किलोमीटर की गहराई में था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).