केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, 1947 में ही सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने वारिस पठान के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कथित 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' से पूछा है कि 'क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. यही नहीं गिरिराज ने कहा कि 1947 में ही सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था
पटना: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने वारिस पठान के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कथित 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' से पूछा है कि 'क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. यही नहीं गिरिराज ने कहा कि 1947 में ही सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्णिया में कहा, "1947 में ही सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था. उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वजों ने गलती की थी, जिसका खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, "देश के विभाजन के कारणों में एक वाजिब नागरिकता का बड़ा सवाल था। देश विभाजन के समय चूक हुई.
उन्होंने कहा, "1947 में आजादी के समय हमारे पूर्वजों से भूल हुई. अगर उस वक्त ही मुसलमान भाइयों को वहां (पाकिस्तान) भेज दिया जाता और हिंदुओं को यहां बुला लिया जाता, तो आज यह नौबत ही नहीं आती. पूर्णिया में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "1947 के पहले हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी वक्त मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना रहे थे." यह भी पढ़े: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने विवादित टिप्पणी पर दी सफाई, कहा- तोड़ मरोड़कर कर पेश किया जा रहा है उनका बयान, नहीं मांगूंगा माफी
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले गिरिराज ने कहा, "अब समय आ गया है कि हम राष्ट्र के प्रति विचार करें. उन्होंने कहा, "नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर भारत विरोधी एजेंडा चल रहा है. पर जो जुबान पाकिस्तान बोलता है, वहीं, कांग्रेस और कम्युनिस्ट, राजद के लोग बोल रहे हैं, जो देश का नागरिक होगा, उसे भला सीसीए का भय क्यों होगा. इधर, भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता गिरिराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, उनके भाई और वारिस पठान पर निशाना साधा है.
गिरिराज ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "ओवैसी का भाई : 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, 100 करोड़ हिंदुओं को बता देंगे। वारिस पठान : 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। ओवैसी के मंच से 'पाकिस्तान जिंदाबाद'। कांग्रेस, राजद और टुकड़े-टुकड़े गैंग से पूछना चाहते हैं क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं?"असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता वारिस पठान ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम 15 करोड़ हैं और 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

