मनोरंजन

तमिलनाडु: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर हुए हादसे की पुलिस ने शुरू की जांच

हासन अभिनीत फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर क्रेन के अचानक गिरने से हुए हादसे के बाद अब चेन्नई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है.

तमिलनाडु: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर हुए हादसे की पुलिस ने शुरू की जांच
कमल हासन (Photo Credits: Instagram)

चेन्नाई :  हासन अभिनीत फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर क्रेन के अचानक गिरने से हुए हादसे के बाद अब चेन्नई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस एक प्रश्नावली तैयार करेगी और हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों को समन जारी करेगी.

यह भी पढ़ें : इंडियन 2 के सेट पर हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद करेंगे कमल हासन

बुधवार की रात को यहां के ईवीपी फिल्म सिटी में सेट पर निर्माण कार्य चलने के दौरान एक क्रेन के अचानक गिर जाने से मधु, चंद्रन और कृष्णा नामक तीन तकनीशियनों की मौत हो गई है.

एस. शंकर द्वारा निर्देशित 'इंडियन 2' में अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी हैं. हादसे की रात को निर्देशक के साथ कमल हासन और काजल सौभाग्य से बच निकलने में कामयाब रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).