परिणीति चोपड़ा को है दूल्हे का इंतजार, दुल्हन के गेटअप में एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
परिणीति हाल ही में एक वेडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आईं, जिसके लिए वह एक दुल्हन के रूप में तैयार हुई थीं और अपने इसी शूट की कुछ तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए इन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुल्हन बनकर तैयार हूं, दूल्हे का इंतजार है.