बॉलीवुड

Tik Tok स्टार फैजू का जलवा अब दिखाई देगा म्यूजिक एल्बम में, इस बड़े सिंगर के साथ मिलाया हाथ

हिट लव सॉन्ग्स 'बेख्याली'और 'मेरे सोनेया' के बाद अब गायक सचेत टंडन जल्द ही टिकटॉक स्टार मिस्टर फैजू के साथ नया गाना लाने वाले हैं. इस गाने को रोचक कोहली ने कंपोज्ड किया है, जबकि इसे लिखा मनोज मुंतशीर ने है.

Tik Tok स्टार फैजू का जलवा अब दिखाई देगा म्यूजिक एल्बम में, इस बड़े सिंगर के साथ मिलाया हाथ
सचेत टंडन और टिकटॉक स्टार फैजू (Photo Credits: Facebook)

हिट लव सॉन्ग्स 'बेख्याली' (Bekhayali) और 'मेरे सोनेया' के बाद अब गायक सचेत टंडन (Sachet Tondon) जल्द ही टिकटॉक स्टार मिस्टर फैजू (Faisu) के साथ नया गाना लाने वाले हैं. इस गाने को रोचक कोहली (Rochak Kohli) ने कम्पोज किया है, जबकि इसे लिखा मनोज मुंतशीर (Manoj Muntashir) ने है.

इस बारे में मिस्टर फैजू ने कहा, "यह मेरे लिए बिल्कुल नया था और इस भूमिका ने मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकाला. इसके निर्देशक आशीष पांडा मुझे एक कलाकार के तौर पर अपने दायरे को बढाने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे. मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं एक छोटी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं जिसकी कहानी काफी प्यारी है."  ये भी पढ़ें: वीडियो एल्बम के लिए तुलसी कुमार के साथ जुड़े सचेत टंडन, म्यूजिक रिलीज

टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, 'बेवफाई' (Bewafai) की शूटिंग मेघालय में की गई है. इस गाने में मुस्कान सेठी (Musskan Sethi) और आदिल खान (Adil Khan) भी हैं, यह 20 अप्रैल को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).