बॉलीवुड

'मसकली 2.0' की आलोचना पर सचेत हूं, दर्शकों की राय का सम्मान करता हूं: सिंगर सचेत टंडन

सिंगर सचेत टंडन ने 2009 के ए.आर रहमान के हिट गाने 'मसकली' के रीक्रिएटेड वर्जन में आवाज दी है. इस गाने की जमकर आलोचना हो रही है. उन्होंने नए वर्जन के तरीके को लेकर आने वाली सभी आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह दर्शकों की राय का सम्मान करते हैं.

'मसकली 2.0' की आलोचना पर सचेत हूं, दर्शकों की राय का सम्मान करता हूं: सिंगर सचेत टंडन
सचेत टंडन (Photo Credits: Facebook)

सिंगर सचेत टंडन (Sachet Tandon) ने 2009 के ए.आर रहमान (A. R. Rahman) के हिट गाने 'मसकली' (Masakali) के रीक्रिएटेड वर्जन में आवाज दी है. इस गाने की जमकर आलोचना हो रही है. उन्होंने नए वर्जन के तरीके को लेकर आने वाली सभी आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह दर्शकों की राय का सम्मान करते हैं.

सचेत ने नए गाने 'मसकली 2.0' (Masakali 2.0) के बारे में कहा, "यह तनिष्क बागची का गीत है और मुझे इसे गाने के लिए इसके रचनाकारों ने कहा था. मुझे गीत का हिस्सा बनने की खुशी थी और मैं अब भी खुश हूं कि निर्माताओं ने मेरे बारे में सोचा. लेकिन अंतिम निर्णय हमेशा जनता के हाथों में होता है. यह पूरी तरह से उनके ऊपर है कि उन्हें वह गीत पसंद आता है या नहीं. एक विशेष गीत पसंद है या नहीं और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं."

यह भी पढ़ें: ‘मसकली’ रीमेक से निराश हुए रहमान, प्रशंसकों से ‘मूल गाने’ का आनंद लेने को कहा

सचेत ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी निर्माता जानबूझकर एक मूल गीत को विकृत करने की कोशिश करेगा. 'मसकली 2.0' की बात करें तो मैं इसका निर्माता नहीं था. मैंने इसे गाया और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की."

मूल 'मसकली' की रचना रहमान ने की थी, जिसे प्रसून जोशी ने लिखा था. इसे मोहित चौहान ने 2009 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली -6' के लिए गाया था. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. हालांकि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी लेकिन यह गाना बहुत मशहूर हुआ.

'मसकली 2.0' की रिलीज के तुरंत बाद रहमान और जोशी, दोनों ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की थी और बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों ने इस पर सहमति प्रकट की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).