Sachet Tandon-Parampara Thakur’s Wedding Photos and Video: शादी के बंधन में बंधे सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर, देखिए फंक्शन का वीडियो
शादी की इन तस्वीरों को सचेत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें सचेत और परंपरा की ख़ुशी देखते ही बन रही है. आप भी देखिए फोटो और वीडियो.
बॉलीवुड के नामी म्यूजिक कंपोजर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर अब एक दूजे के हो गए हैं. दोनों ने शुक्रवार को नॉएडा में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचाई है. जिसकी तस्वीरें अब मीडिया में आई हैं. शादी की इन तस्वीरों को सचेत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही है. इन फोटोज को शेयर करते हुए सचेत ने लिखा कि पिछले 5 सालों से मेरे साथ बने रहने के लिए शुक्रिया. काश हम और पहले मिले होते ताकि और समय साथ बिताया होता. आज मैं उन सभी रातों को याद कर रहा हूं जो हमने बिना सोये बिता दी इस 1 गोल के साथ ताकि हमारा काम सभी तक पहुंच सके. कभी नहीं पता था कि हम एक होने के लिए थे. मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद जब हम पूरी दुनिया के खिलाफ सिर्फ 2 लोग थे.”
अपने इस रोमाटिक पोस्ट के साथ सचेत ने शादी की कई तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की है. आप भी देखिए इनका ये खास पोस्ट.
View this post on Instagram
इसके साथ ही सचेत ने पूरी शादी के फंक्शन का वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें सचेत ने मलंग का गाना हमराह गाया जबकि दोनों ने नशीली आंखें पर एक साथ डांस किया.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि सचेत और परंपरा ने बॉलीवुड को कई गाने दिए है. जिसमें साहो फिल्म का साइको सैया, कबीर सिंह का बेख्याली, घंमड कर और तिनक तिनक गाना तानाजी के लिए दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

