कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समस्याओं के बावजूद लॉकडाउन का पालन करने के लिए देशवासियों का किया धन्यवाद
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के आखिरी दिन, समस्याओं के बावजूद लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया. सोनिया ने दिन-रात काम कर रहे डॉक्टरों, सरकारी अधिकारियों और सैनिटाइजेशन वर्कर्स सहित फ्रंटलाइन पर महामारी से मुकाबला कर रहे कोरोना फाइर्ट्स को भी धन्यवाद दिया.