RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जताई चिंता, कहा- अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के प्रभाव से बचाने के लिए सभी प्रयासों की जरूरत
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का मानना है कि घरेलू अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस के प्रकोप से पड़ने वाले प्रभावों से बचाने के लिए सभी तरह के प्रयासों की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, हम एक असाधारण समय से गुजर रहे हैं और वर्तमान में देश के सामने जो स्थिति है, वह अभूतपूर्व है. इस महामारी पर जल्द-से-जल्द काबू पाए जाने की जरूरत है.