कोविड-19: 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी 3', 'द सुसाइड स्क्वाड' की रिलीज में नहीं होगी देरी
फिल्मकार जेम्स गन का कहना है कि दुनियाभर में कोविड-19 के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से उनकी फिल्मों 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' और 'द सुसाइड स्क्वाड' में देरी नहीं होगी.
लॉस एंजेलिस: फिल्मकार जेम्स गन (James Gunn) का कहना है कि दुनियाभर में कोविड-19 (Coronavirus) के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से उनकी फिल्मों 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' (Guardian Of The Galaxy 3) और 'द सुसाइड स्क्वाड' (The Suicide Squad) में देरी नहीं होगी. वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देने के दौरान गन ने फिल्मों के स्टेटस के बारे में खुलासा किया.
उन्होंने कहा कि वार्नर ब्रदर्स और डीसी कॉमिक्स के लिए नया 'सुसाइड स्क्वाड' फिल्म योजना के तहत 6 अगस्त 2021 को रिलीज होगी. गन ने कहा, "फिलहाल 'द सुसाइड स्क्वाड' की रिलीज को टालने का कोई वजह नजर नहीं आ रहा है. हम शेड्यूल पर या उससे आगे चल रहे हैं. हम बहुत भाग्यशाली थे जो हमने क्वारंटाइन से पहले ही शूट पूरा कर लिया था और घरों से संपादन की तैयारी कर ली थी." यह भी पढ़ें: Lockdown: रितेश देशमुख ने घर पर वाइफ जेनेलिया डिसूजा के साथ मजेदार अंदाज में किया रोमांस, देखें इनका वायरल TikTok Video
उन्होंने 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल 3' के लिए भी यही कहा, हालांकि इसकी अभी रिलीज की तारीख तय नहीं की गई है. उन्होंने कहा, "फिलहाल 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' के लिए भी हम वही कह रहे हैं, जो कोरोनावायरस के पहले कह रहे थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

