कोविड-19 से जंग: अभिनेता सोनू सूद अब जरूरतमंदों को बांट रहे हैं खाना
डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टॉफ को आवास के लिए मुंबई में अपने जुहू होटल प्रदान करने के बाद, बी-टाउन स्टार सोनू सूद ने अब जरूरतमंदों की मदद के लिए एक विशेष भोजन और राशन अभियान शुरू किया है. वह सोशल मीडिया के जरिए कोरोनावायरस को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं और लोगों को यह भी बता रहे हैं कि घर पर वर्कआउट कैसे किया जाए और फिटनेस कैसे बरकरार रखा जाए.