क्रिकेट

नासिर हुसैन ने किया खुलासा- डंकन फ्लैचर ने मुझसे पहले ही कहा था, विराट कोहली एक दिन बड़ा स्टार बनेगा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डंकन फ्लैचर ने उनसे कहा था कि विराट कोहली में काफी प्रतिभा है और यह खिलाड़ी आगे आने वाले समय में एक बड़ा स्टार बनेगा.

नासिर हुसैन ने किया खुलासा- डंकन फ्लैचर ने मुझसे पहले ही कहा था, विराट कोहली एक दिन बड़ा स्टार बनेगा
विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डंकन फ्लैचर ने उनसे कहा था कि विराट कोहली में काफी प्रतिभा है और यह खिलाड़ी आगे आने वाले समय में एक बड़ा स्टार बनेगा. हुसैन ने स्टार स्पोटर्स कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, " मैं उनके (कोहली) बारे में डंकन फ्लैचर से बातचीत कर रहा था और उन्होंने मुझसे कहा था 'बस आप इसे देखते जाइए यह एक योद्धा खिलाड़ी है."

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, " वह (कोहली) आंकड़ों से नहीं डरते हैं. उन्हें बस टीम की हार और जीत से फर्क पड़ता है."

कोहली मौजूदा समय में क्रिकेट के सभी प्रारुपों में 50 से ज्यादा के औसत से रन बना रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).