बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने अपनी फोटो शेयर कर दिया लॉकडाउन पालन करने का संदेश

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लोगों को लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया. अभिनेता ने तस्वीर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर किया, जहां वह काले रंग के शूट में दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में वह एक शटर बंद दुकान के सामने खड़े होकर कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं.

कार्तिक आर्यन ने अपनी फोटो शेयर कर दिया लॉकडाउन पालन करने का संदेश
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने लोगों को लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया. अभिनेता ने तस्वीर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर किया, जहां वह काले रंग के शूट में दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में वह एक शटर बंद दुकान के सामने खड़े होकर कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं.

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "दुकान बंद है कल आना."  ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन को आया कोरोना वायरस के वैक्सीन मिलने का सपना, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

Dukaan band hai, Kal aana

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इसके पहले कार्तिक आर्यन ने रैप वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "जब तक घर नहीं बैठोगे, मैं याद दिलाता रहूंगा! हैशटैगकोरोनास्टॉपकरोना हैशटैगकोरोनारैपकरोना, इन शब्दों को फैलाते रहें."  ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर कार्तिक आर्यन ने फिर शेयर किया रैप Video, फिल्मी अंदाज में लोगों से की ये खास अपील

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कार्तिक कोविड-19 को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं. एक महीना पहले कोरोना से संबंधित एक मोनोलॉग भी साझा किया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).