बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने घर पर सीखा मास्क बनाना, वीडियो शेयर कर अनुभव किया शेयर

ऐसे में अब लोगों की जागरूक बनाने के लिए अदा शर्मा ने बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया है. लॉकडाउन के दौरान घर पर कैसे मास्क बनाएं, इसका तरीका अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक वीडियो के माध्यम से बताया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने घर पर सीखा मास्क बनाना, वीडियो शेयर कर अनुभव किया शेयर
अदा शर्मा (Photo Credits: Instagram)

देश में कोरोनोवायरस (Coronavirus) के प्रकोप के कारण हुए लॉकडाउन का आदेश किया गया है.  सरकार सभी से सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए अपील कर रही है.ऐसे में अब लोगों की जागरूक बनाने के लिए अदा शर्मा ने बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया है.

लॉकडाउन  के दौरान घर पर कैसे मास्क बनाएं, इसका तरीका अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) ने एक वीडियो के माध्यम से बताया है. अदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मोजे की मदद से फेसमास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं.  ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा शादी के लिए ढूंढ रही हैं वर, रखी ये बड़ी शर्तें

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपने प्रशंसकों से वीडियो देखने की अपील की है, और लिखा है, "फिर से एक बार कह रही हूं, घर के बाहर न जाएं, लेकिन आपको आपातकाल में घर के बाहर जाना है तो आप मास्क जरूर पहनें. अगर आपके पास मास्क नहीं है तो इस वीडियो को जरूर देखें." अदा के इस वीडियो पर अब तक 221 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).